सोमवार, 16 नवंबर 2020

एक दीप -दीपोत्सव

रखें एक दीप
छतों पर आस का,
घरों पर विश्वास का,
आँगन में खुशियों का,
चौराहों पर उम्मीद का,
खेतों में संघर्ष का,
खलियानों में शक्ति का,
शिवालयों में भक्ति का,
और दिलों में प्रेम का,
मन न में स्नेह का,........sunita
दीपोत्सव की हार्दिक बधाई
दीपावली शुभ हो मंगलमय हो।

शुक्रवार, 8 मई 2020

हर कोना कोना कोरोना है

कर्म युद्ध ये नही रुकेगा
बस!हमको घर मे रुकना है।
इस दौर का है ऐसा रोना,
हर कोना कोना कोरोना है।
बाजारों की रौनक टूटी,
चौपालों पर घोर अंधेरा है।
भक्तो की आवाजाही रुकी,
मस्जिद की अज़ान अधूरी है।
पिया मिलन की आस में गौरी,
अखियों का काजल सुना है।
अर्थी  भी कांधे को तरसे,
क्यों?टूटा आज  घरौंदा है।
वक्त मांगता स्वयं चुनौती,
हमको संयम साधक बनना है।
चौदह दिन की बात नही,
हमको हरपल ध्यान में रखना है।
कर्म युद्ध ये नही रुकेगा,
बस!हमको घर मे रुकना है।
                                     (सुनीता पंडित)

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

कोरोना गीत

कोरोना गीत निमाड़ी बोली में

इना कॅरोना सी तम निमटी लीजो।
मायावी नरपट खs उपटी दीजो।
मास्क भी पेरजो नs, हाथ भी धोवजो,
राम राम करजो दस अगळ्या सी...
इना कॅरोना सी तम निमटी लीजो।
मायावी नरपट खs, उपटी दीजो।
आदो भी नाख्जो नs, काढ़ो भी पेवजो,
पाणी ख पीजो ताता कळस्या सी...
इना कॅरोना सी तम निमटी लीजो।
मायावी नरपट खs उपटी दीजो।
भितरज रह्यणु नs, भह्यर नी जाणु,
अस्सी वात कईं मन परीणय्या सी...
इना कॅरोना सी तम निमटी लीजो।
मायावी नरपट खs उपटी दीजो।

शनिवार, 4 अप्रैल 2020

#coronaकोरोना वायरस -वईं सरक लागजे मत

भाई न होणी राम राम
बठो  वात विचार करा नs खास वात या की इणी धरती का  अवखा देस नमण कोरोना नाव को वायरस  घेरायलो छे तम कवो की वायरस कई कवाणयो तो यो असि बीमारी को नानो जीव छे,अपण एख  देखी नी सकता हाई। यो डोळा न सी दिखातो नी हाई पण यो घणो खतरनाक छे क्योकि जेख होय तो होय पण दूसरा खs भी लगी जाय ज तो अपण कोई खs ज्यादा चोइटा नी लाग् बिलाग सी बचा कोई लाग् तो कइ देवा "वई  सरक लागजे मत "क्योकि अपन ख नी मालूम कि जेका सी भेळा हुया उन का सी या बीमारी अपण ख भी लगी सकज ...एका लेण सबसे पयली वात गळा नी मिला दूसरी वात अपणा हाथ मजेका आधा मिनिट तक धोवा । अपणा बुढ़ा -आणा नs खsभी मजेका हाथ धोवाड़ा । 
बायर नी जावा घर म रय नु ज ऐका सी सबसे बड़ो बचाव छे।
गरम पाणी पीता रवा, ठंडी चीज नs ख s  खाणा सी बचा। सर्दी जुकाम नी होण देवा क्योकि यो नाक सी न s मुड़ा सी स्वास नली मs जायज नs उका मs जमी जायज नs मनुस को दम खोटा ण लगज।
या वात कवा की कदी हुई जाय तो घबराणु नी फिरि जसा डॉक्टर होण कय उनकी सलाह मान नु  क्योकि इनी धरती प वो अपणा भगवान आय। वो रात रात भर अपणी सेवा न दई रयाज
असा सेवा भावी लोग न ख नमन करा उनको हमारा प घणो अवसान छे।
नs अपण अपणा घर न म ण रय न न इन की नs अपनी हिपाजत करा। घर मs रयण  का लेण अपनी सरकार न सब न खs घर  म रयण को कयो जेख अपन लॉक डाउन  कई रयाज,
न s अभी अवखा देस म काम काज बंद छे कवा अवखा देस म ताळो लागेला छे।भाई जेख या बीमारी हुई गई या अंदेसा भी वह तो वो अपणा आप ख सब न सी अल्लग करी लेज  न योज'कोरेन्टीन' कर णु कवाज  न कवा दुनिया का मुकता देश छे जसो अमेरिका, इटली, स्पेन वा की हालत तो अपणा देश से भी बुरी छे अपणी हालत असी होय  ओका सी पयल जs सभंळई जावा तो असो कवा की अपण सब कोरेन्टीन हुई जावा,न सब एक साथ मिली न नs इनी विश्व व्यापी बीमारी से लड़ा।
आज या जs खास वात तमारा सी करणु थो तम आपणो भी धयान धरो नs अपणा न को भी ध्यान राखो।
हम चल्या तम बैठो...कां जावा घर मs ज बट्याज भाई  ...राम राम।

रविवार, 2 अक्टूबर 2016

संजा -छाबड़ी

संजा की आज की तिथि सप्तमी और अष्टमी है संजा स्त्री के सृजनात्मक भाव को पूर्ण जिम्मेदारी से वहन करना सिखाती है व् सम्पूर्ण मानवजाति को सुख सौभाग्य समृद्धि प्रदान करती है......
आज का मांडना सात्यो, सप्तऋषि तारा अष्टमी को अष्ट फूल
आज का गीत - नानी सी गाड़ी रूळ कती रूळकती जेका मs बठी संजा बाईं घाघरो
घम काउती जाय,चुडिलो चमकाउती जाय, बिछिया बजावति जाय बिंदिया झळकाउती जाय .....
गीत का अर्थ - छोटी सी गाड़ी लुढ़क रही है जिसमे संजा बाई बैठी है उसका घाघरा बहुत ही सुन्दर घमक रहा ह हाथो का चुड़ा चमक रहा है पैरो की बिछिया बज रही है माथे की बिंदिया छलक रही है ....
गीत का भाव - संजा की गाड़ी रूपी जीवन दिन और रात के रूप में लुढ़क रही है उसमें वो जीव तत्व संजा बैठी है जो अष्ठ लक्ष्मी (सुख ,सौभाग्य समृद्धि )से परिपूर्ण है...
दोस्तों संजा स्त्री के सृजनात्मक यात्रा का संकल्पित सोपान है जहाँ स्वस्तिक विशिष्ट शुभ कार्य का आरम्भ है वही ज्ञात हो सप्त ऋषि वही ऋषि गण है जिनसे सम्पूर्ण मानवजाति को कुल और गौत्र की प्राप्ति हुई है गौत्र याने गुणसूत्र और और उन्ही गुणसूत्रों की सुरक्षा संरक्षण की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी की सिख संजा सिखाती है और स्वयं को सप्तऋषी गण की साधना उपासना में अर्पित करती है और गुणो की शुद्धता बनाये रखने के लिए आत्मसंकल्पित होती है, यहां ये बताना आवश्यक है की संजा कुँवारी कन्याओ का उत्सव है वही सप्तऋषी रजस्वला स्त्रियों का लोक व्रत है..... अष्ट लक्ष्मी के लावण्य से सुशोभित संजा की गाडी आनन्द उत्साह से ससुराल जाने को अभिलाषित है ....
       संजा के ससुराल अभिगमन की आद्यात्मिक यात्रा में आपके गाड़ीवान बनने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.......

मंगलवार, 27 सितंबर 2016

विचार चिंतन -संजा(छाबड़ी)

दोस्तों आज पंचमी ,छठ तिथि है संजा का स्वरूपआद्यात्मिक है संजा सामान्य जीवन में मानवीय मनोविकारों से परे आत्मसंयम से जीवन जीने की कलासाधना है ...

आज का मांडना -पाँच कुँवारा और छाबड़ी

आज का गीत - जीवन में आत्म संयम

आज का गीत- म्हारो गुल्यो म्हारो गुल्यो सेरी न मs जाय रे भाई सेरी मुड़यो कांटो नावी घर जाय रे भाई ,
नावी नs दिया फुलड़ा देव खs चढाव न जाय रे भाई,
 देव न दिया लाड़वा,मगरs बठ्यो कागलो काव कांव करतो जाय रे भाई
पाय मs बन्ध्या मुस्ळा धमधम करता जाय
हाथ म बन्ध्या घुघरा छम छम करता जाय
कान म बांध्या सूपड़ा फटफट करता जाय
आँख म बांधी कवड़ी कटकट करती जाय
नाक म बांधी उन्दरी चाउ चाउ करती जाय रे भाई...
गीत का भाव -संजा के गीतों में हास्य है ।संजा का गुल्या (मस्करी करने वाला) गली में घूमता है तो पैर में कांटा चुभ जाता है वो नाई के पास कांटा निकलवाने जाता है नाई उसे फूल देते है वो फूल वो ईश्वर को अर्पित करता है ईश्वर उसे लड्डुओं देते है ... दीवाल पर बैठा कव्वा काव काव में कहता है पैरों में मूसल थे धमधम चलता था हाथो में घुघरू थे छमछम बजते कान सुप की तरह फटफट तो आखो में कौड़ी है जो कटकट करती है नाक की चुहिया चाऊ चाऊ करती है
गीत के भाव - संजा के गीतों में हास परिहास है तो जीवन का गाम्भीर्य भी है संजा मानवीय मनोविकारों से परे इन्द्रिय संयम को साधना सिखाती है जहाँ जीव तत्व में छुपे वो मस्करे गुल्या के पाँच कुँवारे पांच इन्द्रिय -हाथ ,पैर ,कान, आँख, नाक , का मस्कारपन का शूल निकल जाने पर व दिए गए संयम के फूलो को ईश्वरीय सेवा में अर्पित करने पर ईश्वर दवारा जीव तत्व को मीठे लड्डुओं की प्राप्ति होती है. जो जीवन को समाधिस्त जीवन की ओर जीने के लिए अभिप्रेरित करती है और यही से शुरू होता है 'शून्य से शून्य 'का सफर जो 'छाबड़ी' बन वर जाता है.....
"संयम से समाधी"की जीवन साधना में आज बस इतना ही फिर मिलेगे...

    संजा के आद्यात्मिक सफर में आत्मसाधक बनने के लिये आपका का साधुवाद।
विचार चिंतन -संजा (छाबड़ी)
दोस्तों आज द्वितीया तिथि है याने संजा का तीसरा दिन ....संजा जहाँ वयक्ति को विचारो और व्यवहार में समष्ठि के साथ जोड़ती वही व्यक्तिक अंतर्मन की चेतना को जागृत कर आत्मार्पित करने की साधना भी सिखाती है ...

आज का मांडना- पांच पांचा और बिजोरो
आज का गीत - संजा का उद्देश्य क्या है?

"इनी चक्की मs वाचा छै वाचा छे
कोण भाई वीरो वाचा छे
चाँद सूरज भाई वीरो वाचा छे
चाँद सूरज भाई की बैरो खs पैरतs नी आवs
संजा नणद पैरावै छे
संजा नणद को ऊंचो नाक नीचो नाक मोतिया से माँग भरावे छे"

गीत का भाव- जीवन के जन्म मृत्यु के क्रम की चक्की के बोलने -बाचने में किस भाई को बाचा (पढ़ा) जाय चाँद और सूरज भाई को पढ़ा जाय। चाँद और सूरज की पत्नियो को पहनने ओढ़ने का तरीका नहीं आता वो संजा ननद को सिखाना है संजा ननद की नाक ऊँची होगी या नीची या मोतियो से भरी मांग होगी ये उसके स्वयं पर निर्भर करता है।

गीत का भाव- आज बिज की तिथि याने द्वितीय...
दो याने जोड़ या कहे युग्म करना या युग्मित होना पञ्च तत्व के उन पांचो के साथ उस दिव्य बीज तत्व की संतति बिजौरे को पाना है ।बिजोरा वो फल होता है जो 16 संस्कारो में पुंसवन संस्कार में गोद भराई के समय भावी माता की गोदी में रखा जाता है ....पर कैसे ?
संजा कहती है चाँद और सूरज रूपी सुख और दुःख ,सम और विषम दोनों परिस्थितियों से भातृ भाव रख कर आत्म अधिष्ठात्री 'भाभी' को अपने स्वरूप में ढाल कर आनन्द भाव में समाहित कर पांच तत्वों के युग्मन से नवीन संतति के आगत का स्वागत और विगत का सन्मान करना ...यही है संजा का उद्देश्य .....
निमाड़ की बाला के अंतर्मन की अन्तरिक्षीय यात्रा के अगले पड़ाव में फिर मिलेगे ... धन्यवाद।